IQNA

मलेशिया में इस्लामी इतिहास और सभ्यता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजितः

13:47 - March 19, 2011
समाचार आईडी: 2097547
अंतर्राष्ट्रीय समूह : इस्लामी इतिहास और सभ्यता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 10,11 अक्टूबर 2011 को मलेशिया कुआलालंपुर में मलाया विश्वविद्यालय के इस्लामी अध्ययन अकादमी में आयोजित किया जाएगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) साइट जानकारी «wocihac»के हवाले से,यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन समकालीन में मुस्लिमो के सामने पेश आने वाले मुद्दों से निपटने के लिए नए विज्ञान और विचारों को बढ़ावा देने और इस्लामी इतिहास और सभ्यता के क्षेत्र में विचारकों और विशेषज्ञों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित होगा.
सम्मेलन में इस्लामी इतिहास और सभ्यता के क्षेत्रों में कई विद्वान और कार्यकर्ता तीन भाषाओं मलय, अंग्रेजी और अरबी में अपने लेख प्रस्तुत करेंगे.
सम्मेलन में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग तारीख 30 जून 2011 तक अपने लेख सम्मेलन सचिवालय के पते wocihac@gmail.com पर भेज सकते हैं.
762308
captcha