IQNA

जामेअतुज़्ज़हरा की 120 विदेशी बहनों को पवित्र रक्षा परिचालन के क्षेत्रों में भेजा जा रहा हैः

7:10 - April 02, 2011
समाचार आईडी: 2099443
संस्कृति और कला विभाग:Qom प्रांत के राहियाने नूर कमेटी के सचिव ने जामेअतुज़्ज़हरा की 120 विदेशी बहनों को पवित्र रक्षा परिचालन के क्षेत्रों में भेजे जाने की घोषणा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) Qom शाखा, मेजर अहमद वंद ने इस ख़बर की घोषणा के साथ कहा: "हमारे देश के लोगों के विभिन्न वर्गों विशेष रूप से युवा लोग के कारवाने राहियाने नूर योजना को व्यापक रूप से अपनाने और देश स्तर पर उसके अच्छे प्रभाव के चलते जामेअतुज़्ज़हरा की गैर ईरानी विद्वान बहनें भी जंगी मुकामात को देखने के बहुत शौक़ के कारण Qom प्रांत के राहियाने नूर कारवां में देश के दक्षिण में स्थित युद्ध क्षेत्रों की यात्रा के लिए रवाना होंगी.
अहमद वंद ने कहा:यह कारवां,गैर ईरानी विद्वान बहनों का पहला कारवां है जो जंगी क्षेत्रों में भेजा जारहा है.
Qom प्रांत के राहियाने नूर कमेटी के सचिव ने अंत में कहा:यह कारवां हौज़ऐ इल्मियह जामेअतुज़्ज़हरा(SA)और अली इब्न अबी तालिब(अ.)Qom प्रांत के सहयोग से पवित्र रक्षा के संचालन क्षेत्रों में जारहा है.
767350

captcha