राजनीतिक और सामाजिक समूह:3अप्रैल रविवार को बहरीन, यमन, और लीबिया के मज़लूमों और लोगों के क़याम का समर्थन करने के लिए भारत के शहर लखनऊ के मुसलमानों के सहयोग से महान प्रदर्शन आयोजित किया गया
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) शाखा भारत ने बताया कि 3 अप्रैल रविवार को बहरीन, यमन, और लीबिया के मज़लूमों का समर्थन करने के लिए मक़बरा सआदत अली ख़ान से विद्वानों और दसियों हज़ार देहात के मौलानाओं की उपस्थिति के साथ भारत के शहर लखनऊ में स्थित हुसैनिया शाह नजफ तक महान प्रदर्शन का आयोजन किया गया
यह कार्यक्रम क़ारी कुरान मुस्लिम द्वारा पवित्र कुरान की आयतों की तिलावत से शुरू किया गया और भारत के«ऑल इंडिया मुस्लिम COMMETE» के अध्यक्ष अय्यूब अशरफ,ने भाषण दिया
उन्होने बात जारी रखते हुए मुसलमानों से समर्थन की जरूरत पर बल दिया: कि अगर हम सब मुसलमान एकजुट हो जाऐं तो कोई भी गिरोह उन पर उत्पीड़न नहीं कर सकता
समारोह को जारी रखते हुए"इस्लाह"पत्रिका के निदेशक सय्यद मोहम्मद जाबिर ने टिप्पणी करते हुए कहा:कि दुनिया के मुसलमानों को स्वतंत्रता के लिए अमेरिका और इसराइल की साज़िशों से बचने के लिए एकजुट होना चाहिए
लखनऊ शहर के इमामे जुमा और भारत के मजलिसे ओलमा के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम सय्यद कल्बे जवाद नक़वी ने इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने भाषण ने कहा:कि यह अल्लाह का वादा है कि ज़ालिम कभी कामयाब नहीं हो सकता हालांकि भले ही उच्च और हथियार से लैस ही क्यों ना हों और मज़लूम कम हीं क्यों ना हों
768249