IQNA

भारत में"यासीन और सादिक आले मोहम्मद(स0अ0) पर शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

16:27 - April 13, 2011
समाचार आईडी: 2105445
राजनीतिक और सामाजिक समूह:28 मई शनिवार को पैगंबरे अकरम(स0अ0) और इमाम जाफरे सादिक़ (अ0स0) के उपलक्ष्य में यासीन और सादिक आले मोहम्मद पर शिखर सम्मेलन भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ शहर के दरगाह क्षेत्र में भारतीय शियों के प्रयास से आयोजित किया जाएगा
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा भारत ने बताया कि भारतीय शियों के सचिव क़मर चौधरियान ने बताया है कि यह बैठक पिछले साल की तरह 28 मई की शाम को स्थानीय समय के अनुसार9 बजे लखनऊ शहर के क्षेत्र हुसैनिया दरगाह हज़रत अब्बास (अ0स0)में आयोजित किया जाएगा
बैठक की शुरुआत में कारी ए क़ुरान करीम ताहिर नज़मी कुरान करीम की आयतों की तिलावत करेंगें और फिर हुज्जतुल इस्लाम सय्यद सैफ अब्बास नक़वी, हज़रत इमाम सादिक़(अ0स0)के नैतिक गुणों और शिया मकतब के बारे में भाषण देंगे
772830
captcha