IQNA

एहसान ओग़लो ने मुसलमानों के खिलाफ नस्लवाद से मुक़ाबले की जरूरत पर बल दियाः

9:34 - April 14, 2011
समाचार आईडी: 2105602
राजनीतिक और सामाजिक समूह: इस्लामी सम्मेलन संगठन के जनरल सचिव ने परसौं 12 अप्रैल,को सम्मेलन "अमेरिका और इस्लामी दुनिया"में जो वॉशिंगटन में आयोजित किया गया था, पश्चिम में मुसलमानों के खिलाफ नस्लवाद से मुक़ाबले की कोशिश की आवश्यकता पर बल दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) तुर्की शाखा, ओआईसी डाटाबेस सूचना के हवाले से, "अक्मलुद्दीन एहसान ओग़लो"ने इस कांग्रेस में मुस्लिम जगत और अमेरिका के बीच संबंधों पर विचार किया.
एहसान ओग़लो ने पश्चिम में मुसलमानों की समस्याओं और उनके खिलाफ नस्लवादी भावना के विकास की चर्चा करते हुऐ,बल दिया: यह मुद्दा एक एक नस्लवादी घटना के रूप में बन गया है कि मुसलमानों पर नियंत्रण, उन्हें शक के रूप में देखना और नकारात्मक विज्ञापन जैसे तरीक़ों की तलाश की जा रही है.
उन्हों ने मुसलमानों के बीच संवाद और साझेदारी तथा उनकी समस्याओं को हल करने के ओआईसी के साथ संगठित व निरंतर संबंधों के बनाने की अपील की.
ओआईसी के महासचिव ने अंत में इस्लामी देशों में गंभीर तब्दीलियों की ओर इशारा करते हुऐ लोगों को चांस देने और उनकी मांगो तथा इन देशों की आंतरिक समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया.
773932

captcha