IQNA

सेनेगल के कुरान करीम की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 28 देशों ने भाग लिया

14:08 - April 14, 2011
समाचार आईडी: 2105708
अंतरराष्ट्रीय समूह: सेनेगल की राजधानी डकार, में दुनिया के 28 देशों के 60 नौजवानों की उपस्थिति के साथ क़िरअत और हिफ्जे कुरान करीम की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने डेटाबेस «aps.sn» के अनुसार उद्धृत किया कि यह मुक़ाबला 11 अप्रैल सोमवार से पवित्र कुरान के वर्ल्ड एसोसिएशन के प्रयास और इस्लामी विश्व मंच (लिम) की निगरानी में शुरू हुआ है जिसमें 28 देशों के 12 साल से 20 साल के60 नौजवान मुक़ाबला करेंगें
सेनेगल में इस्लामी शिक्षा और विकास बैठक के महासचिव मोहम्मद सईद ,और इस मुक़ाबले के समन्वयक उत्तरदायी ने प्रतियोगिता के दौरे की मेजबानी के लिए अपने देश को चुनने के बारे में कहा: कि पवित्र कुरान की शिक्षा के बारे में सेनेगल कई प्रतिभाओं के साथ एक देश है
उन्होंने जोर देकर कहा: कि इस मुकाबले के रेफरी बोर्ड के सदस्य"विभिन्न देशों के हैं और मिस्र देश के विशेषज्ञ पैनल इस बोर्ड के ज़िम्मेदार हैं
773594
captcha