ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट «ब्रू डाएरेक्ट» के हवाले से बताया कि यह प्रशिक्षण दौरा"Brakas शहर में ब्रुनेई की दावते इस्लामी संगठन के प्रयास से आयोजित किया गया जो 14 दिनों तक चला इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान 77 जलसे नव मुस्लिम महिलाओं के लिए आयोजित किये गए
इस दौरे के समापन समारोह में ब्रुनेई के मुस्लिम विद्वानों ने भाग लिया और भाषण दिया और इस प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
प्रतिभागियों ने इस पाठ्यक्रम के दौरान इस्लाम की ऐतिहासिक शख्सियतों के बारे में,इस्लाम में सफाई, परिवार में तफाहुम नमाज़ के मसले और इस्लाम में अन्य धार्मिक कर्तव्यों को समझने के बारे में जानकारी हासिल की
ब्रुनेई की दावते इस्लामी संगठन तक़रीबन 20 साल से नए मुसलमान और इस देश में उन लोगों के लिए शिक्षा और कल्याण सुविधाओं प्रदान करता है
775542