IQNA

ओआईसी आतंकवाद से लड़ने के लिए शिखर वार्ता के लिए तैयारः

5:32 - April 21, 2011
समाचार आईडी: 2109424
इंटरनेशनल ग्रुप:अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो ओआईसी के महासचिव ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए वैश्विक बैठक कराने के लिऐ इस संगठन के तैयार होने की ख़बर दी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)साइट जानकारी «SPA»के हवाले से, ऐहसान ओग़लो जो कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई वाली समिति की बैठक में भाग लेने के लिए स्ट्रासबर्ग आऐ हुऐ हैं, 19 अप्रैल,को सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए इस्लामी सम्मेलन संगठन के "आतंकवाद से लड़ाई "विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिऐ तैयार रहने की घोषणा की.
उन्हों ने इस परियोजना के लिए ओआईसी के वांछित लक्ष्यों को व्यक्त करने के साथ कहा:यह विश्व शिखर सम्मेलन सभी गैर इस्लामी और इस्लामी देशों से विचारकों की उपस्थिति के साथ आयोजित किया जाएगा और कोशिश करेंगे कि प्रतिभागियों और नस्लवाद तथा आतंकवाद का मुकाबला कर रहे संगठनों के प्रतिनिधियों के दृष्टिकोण व प्रस्तावों को सामने रख कर आतंकवाद की सही अवधारणा प्रदान करें.
कहा गया है, आतंकवाद विरोधी समिति की तीन दिवसीय बैठक परसों 19 अप्रैल,से स्ट्रासबर्ग शहर "फ्रांस में शुरू हो गयी है.
777656


captcha