IQNA

मुस्लिम विद्वानों की ऐकता को मजबूत करने पर ज़ोरः

9:16 - April 24, 2011
समाचार आईडी: 2110744
इंटरनेशनल ग्रुप:"जामऐ इस्लामी"पाकिस्तान के प्रमुख ने शुक्रवार, 22 अप्रेल को धार्मिक वैज्ञानिकों और विद्वानों से आग्रह किया कि इस्लाम के शत्रुओं के षड्यंत्र को बेअसर करने और इस देश में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए एक दूसरे के साथ एकजुट हों.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)समाचार पत्र «The News» के हवाले से, «सै.मुनव्वर हुसैन"ने ऐक बैठक में जो जामऐ "उलमा एलायंस" के प्रयास से धार्मिक विद्वानों की उपस्थित में आयोजित की गयी थी कहा:इस्लाम के शत्रु मुसलमानों की सफ़ों मे फूट डाल कर उनको कमज़ोर कर रहे हैं.
उन्होंने कहा:अब समय आगया है कि उलमा इस षड्यंत्र को बेअसर करने के लिए जो छोटे छोटे मतभेदों के बहाने उत्पन्न हुऐ हैं,मुसलमानों के बीच एकजुटता और एकीकरण करके देश को एक महान इस्लामी परिवर्तन के लिए तैयार करें.
मुनव्वर ने जारी रखते हुऐ कहा: ग्यारह सितंबर की घटना के बाद से, मुसलमानों के खिलाफ धर्मयुद्ध शुरू होगया था और दुर्भाग्य से कुछ अरब शासकों ने अपने निजी हितों और सत्ता में रहने के लिए अमेरिका के ग़ुलाम बन गऐ और इस्लाम के दुश्मनों के साथ होगऐ.
उन्होंने आगे कहा: "अमेरिका और उसके सहयोगी जोकि केवल अपने को ही ज़मीन पर सभ्य लोगों में समझते हैं, मुसलमानों का नरसंहार शुरू कर दिया, पश्चिम की कोशिश है कि दुनिया भर के लोगों को इस्लाम यानि शांति धर्म से दूर रखे और इसीलिए मुस्लिमों पर उग्रवादी और आतंकवादी लेबल लगा दिया.
779089
captcha