IQNA

आज़रबैजान के शहर गुन्जे में आज़री तीर्थयात्रियों के साथ पुलिस दुराचार

17:27 - April 26, 2011
समाचार आईडी: 2112608
सामाजिक और राजनीतिक समूह: आज़रबैजान गणराज्य के शहर गुन्जे में इमामज़ादे "शहज़ादे इस्माइल"के तीर्थयात्रियों के एक समूह को इस शहर की पुलिस के दुराचार के साथ सामना करना पड़ा है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) शाखा मध्य एशिया ने बताया कि सालयान शहर के तीर्थयात्रियों का एक समूह जो गुन्जे शहर के इमामज़ादे "शहज़ादे इस्माइल" के रौज़े की ज़ियारत करने आया था 24अप्रैल को इस शहर की पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ की.
रिपोर्ट के अनुसार तीर्थयात्रियों में से जिन महिलाओं और बच्चों को हिरासत में लिया गया था उन्हें सात घंटे की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद छोङ दिया गया
780089

captcha