IQNA

फ्रेंच मुस्लिम महिलाऐं बाहिजाब महिलाओं के अपमान पर विरोध मार्च करेंगीः

5:33 - May 02, 2011
समाचार आईडी: 2115503
अंतरराष्ट्रीय समूह:शहर "Montreuil»फ्रांस की मुस्लिममहिलाओं ने 2 मई, को इस शहर की मुख्य सड़क पर आकर और मार्च के ज़रये बाहिजाब महिलाओं के प्रति अनादर पर अपने विरोध की घोषणा करेंगी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)साइट जानकारी «atlasinfo» के हवाले से,इस प्रदर्शन में जो कि "बाहिजाब माओं"के उन्वान से आयोजित होगा, स्कूलों के अध्यापकों द्वारा बाहिजाब महिलाओं और मुस्लिम बच्चों का अनादर करने के ख़िलाफ़ मुस्लिम महिलाऐं अपने विरोध की घोषणा करेंगी.
यह विरोध प्रदर्शन आज स्थानीय समय के मुताबिक़ 16 बजे शहर के अस्ली मैदान से शुरू होगा और प्रदर्शनकारी नेशनल एज्युकेशन निरीक्षण संगठन की ओर मार्च करेंगे और इस सरकारी एजेंसी के सामने खड़े होकर अपनी शिकायतों के जवाब की मांग करेगे.
शहर के कुछ स्कूलों ने बा हिजाब माताओं को अपने बच्चों के साथ स्कूलों के महान कार्यक्रम और गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया दिया है, जबकि फ्रांस में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध केवल छात्रों पर लगा है, और छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों के साथ हिजाबे इस्लामी के साथ स्कूलों में आ जा सकते हैं.
784303



captcha