IQNA

बाकू के स्कूल से एक हिजाब पोश शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है

7:39 - May 05, 2011
समाचार आईडी: 2117637
सामाजिक और राजनीतिक विभाग: आज़रबैजान की राजधानी शहर(बाकू) में स्थित क्षेत्र में एक स्कूल की शिक्षक को इस्लामी पर्दे के दायित्व के प्रति इस स्कूल की निदेशक"हूसान» ने बर्खास्त कर दिया है
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)शाखा मध्य एशिया क्षेत्र के अनुसार बताया कि 2 मई सोमवार को इस हिजाब पोश शिक्षक से स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि अगर इस स्कूल में अध्यापन जारी रखना चाहती हो तो अपने पर्दे को उतारना होगा
इस हिजाब पोश शिक्षक को कई बार स्कूल की प्रिंसिपल की तरफ से चेतावनी दी जा चुकी थी और इसी वजह से अंत में इस्लामी हिजाब का पालन करने की वजह से उसे विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है
इस रिपोर्ट के अनुसार,हिजाब पोश शिक्षक के निकाल दिये जाने के बाद वह आज़रबैजान के राष्ट्रपति की पत्नी"मेहरयान अली आवा" की अध्यक्षता में हैदर अली उफ संस्था और इसी तरह इस देश के शिक्षा मंत्रालय से कहा लेकिन इस संबंध में अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.
786372
captcha