IQNA

विश्व पुस्तक मेलों में ईरान की उपस्थित की समीक्षा की जाऐगीः

8:06 - May 05, 2011
समाचार आईडी: 2117641
साहित्य समूह :पुस्तक मेलों में ईरान की उपस्थित, शक्तियों और कमजोरियों के प्वाइंट,अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन उद्योग व प्रकाशक की नज़र साहित्य और प्रकाशन खिताब पर बैठकों के विषय हैं जो साहित्यिक एजेंसी हव्वा की ओर से पुस्तक मेले में आयोजित की जाऐंगी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)रिपोर्ट के अनुसार,साहित्यिक एजेंसी हव्वा तेहरान पुस्तक मेले में पांच ख़ुसीसी बैठकों का 'दुनिया के कई प्रतिष्ठित पुस्तक मेलों की समीक्षा'विषय के साथ मेजबान होगी.
यह बैठकें शनिवार 7 मई से गुरुवार 12 मई तक चौबीसवें अंतर्राष्ट्रीय तेहरान पुस्तक मेले के सदन में आयोजित की जाएंगी और बोलोग्ना, कुआलालंपुर, अबू धाबी, पेरिस और लंदन मेलों की समीक्षा सत्र एजेंडे में हैं.
7 से 9 मई में बोलोग्ना, कुआलालंपुर और अबू धाबी पुस्तक मेले की समीक्षा बैठक आयोजित की जाऐगी,और बुधवार 11 व गुरुवार 12 मई की बैठक में पेरिस और लंदन पुस्तक मेले की समीक्षा की जाऐगी.
पुस्तक मेलों में ईरान की उपस्थित, शक्तियों और कमजोरियों के प्वाइंट, उपलब्ध क्षमता और इन अवसरों का कैसे सबसे बेहतर उपयोग करें, प्रकाशकों और वैश्विक प्रकाशन एजेंटों की नज़र हमारे देश के साहित्य और प्रकाशन उद्योग की ओर,और ... जैसे विषय हैं जो इन बैठकों में विचार विमर्श के लिऐ शामिल किऐ गऐ हैं.
साहित्यिक एजेंसी हव्वा ख़ुसीसी व साहित्यक है और पहली बार यह बैठकें तेहरान पुस्तक मेले में आयोजित की जारही हैं.
786737


captcha