IQNA

एथेंस शहर के मुस्लिम नमाज़ ख़ाने को आग लगा दी गई

14:38 - May 11, 2011
समाचार आईडी: 2120663
अंतरराष्ट्रीय समूह:8 मई को ग्रीस राजधानी"एथेंस, शहर के एक मुस्लिम नमाज़ ख़ाने को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने डाटाबेस सूचना«europe1» के अनुसार बताया कि एक अपार्टमेंट कि जिसमें शहर एथेंस के मुसलमान नमाज़ पढते थे कल सुबह जानबूझकर आग के हवाले कर दिया गया
ग्रीस की पुलिस ने कहा: कि यह नमाज़ ख़ाना भूतल मंज़िल में था और आग लगाने वाले अपराधियों ने इस इबादत ख़ाने के स्थान के कांच तोड़ने के बाद आग लगाने वाली सामग्री अंदर फेंक कर आग लगा दी
इस के अलावा इस जगह को छोङने से पहले अज्ञात व्यक्तियों ने नमाज़ ख़ाने के दरवाज़े और दीवारों पर इस्लाम के ख़िलाफ अपमानजनक नारे लिखे
एथेंस की पुलिस ने इस अपमानजनक कार्य के अपराधियों की गिरफ्तारी और पहचान के लिए पुलिस सुरक्षा बलों के प्रयास की घोषणा की है
788477
captcha