IQNA

फिलिस्तीन,संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन चाहता हैः

16:27 - May 11, 2011
समाचार आईडी: 2120726
अंतरराष्ट्रीय समूह: सेनेगल में फिलिस्तीनी दूतावास ने, अफ्रीकी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि इस देश की संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता और मान्यता के लिए अपने प्रयासों को तेज़ करें.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) साइट जानकारी «afriquejet» के हवाले से,इस बात की ओर ध्यान देते हुऐ कि सेनेगल इस अवधि में ओआईसी संगठन के राष्ट्रपति पद का जिम्मेदार है और इसी तरह फिलीस्तीनी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय अधिकारों की रक्षा के लिऐ संयुक्त राष्ट्र समिति के सदस्यों में है ,डकार में फिलिस्तीनी दूतावास ने इस देश और अन्य अफ्रीकी देशों से आग्रह किया कि फिलीस्तीनी राज्य के संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के लिए प्रयास करें.
फिलिस्तीनी दूतावास के संदेश में आया है:अफ्रीका में दोस्त देशों और सेनेगल 'जो समय समय पर इस्लामी सम्मेलन संगठन का अध्यक्ष रहा है' से चाहते हैं कि फिलीस्तीनी भूमि के कब्जे को यहूदी शासन से ख़त्म करने और एक स्वतंत्र देश के रूप में इस देश को पहचनवाने के लिऐ प्रयास करें.
संदेश के दूसरे भाग में,फिलिस्तीनी गुटों में एकता और एकजुटता के लिए सहमत की चर्चा करते हुए आया है:कि फिलिस्तीनी नई सरकार को देश, विशेष रूप से गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिऐ अपना पूरा प्रयास करना चाहिए.
788580
captcha