IQNA

काहिरा में अरब क्रांतिकारियों के पहले गठबंधन का गठन

7:16 - May 15, 2011
समाचार आईडी: 2122046
अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र के न्यायाधीशों के पूर्व क्लब के प्रमुख"ज़कारिया अब्दुल अजीज़,ने अरबी देशों की क्रांतिकारियों के समर्थन के उद्देश्य से काहिरा में अरब क्रांतिकारियों के पहले गठबंधन के गठन के बारे में घोषणा की है.
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट egynews के अनुसार उद्धृत किया कि मिस्र के न्यायाधीशों के पूर्व क्लब के प्रमुख«ज़कारिया अब्दुल अजीज,ने घोषणा करते हुए कहा: कि"यह गठबंधन मिस्र, लीबिया, यमन, इराक और लेबनान के क्रांतियों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ स्थापित हुआ है और मिस्र की क्रांति और अन्य अरबी देशों की क्रांतियों के बीच रिश्ते के लिए माहौल पैदा किया जाएगा
उन्होंने कहा:"अरब क्रांतिकारियों का गठबंधन, लीबिया और यमन में अरब क्रांतिकारियों में मीडिया और मानवीय सहायता और राजनीतिक सलाह प्रदान करने के लिए अपने एजेंडे पर क़ायम है ताकि आने वाली समस्याओं जैसे दवा और भोजन की कमी को हल कर सकें
मिस्र के न्यायाधीशों के पूर्व क्लब के प्रमुख के अनुसार एक समन्वय समिति के इन गठबंधनों को भी अरबी देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ गठन किया गया है कि जो काहिरा में स्थित है
791328
captcha