ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) , समाचार नेटवर्क "अल आलम,के हवाले से,यह रैली सऊदी युवा संगठनों के प्रयास से आयोजित की जारही है और इस देश में रह रहे सभी फिलिस्तीनियों से इन संगठनों ने जेद्दा में फिलिस्तीनी वाणिज्य दूतावास के सामने रैली में भाग लेने की अपील की है.
Facebook सामाजिक पृष्ठ पर सऊदी युवाओं ने इस रैली के आयोजन का का मक़्सद,तीसरे फिलिस्तीनी इन्तिफादा और फिलिस्तीनियों के अधिकारों का समर्थन करने,सब फिलिस्तीनी शरणार्थियों और आप्रवासियों की वापसी के अधिकार,राफा बाडर के स्थायी रूप से खोलने पर बल देना बताया है.
सऊदी युवाओं के संगठनों ने इसराइल के लिए मिस्र के गैस निर्यात बंद करने, सभी अपमानजनक समझौतों को रद्द करने , यहूदी शासन के साथ सभी वाणिज्यिक और राजनीतिक संबंधों को तोड़ देने और इजरायल जेलों में फिलिस्तीनी बंदियों के रिलीज कराना, जेद्दा में इस सभा के आयोजन के अन्य उद्देश्यों में बताया.
791152