IQNA

जेद्दा में आज फिलिस्तीन के समर्थन में रैली का आयोजनः

3:54 - May 17, 2011
समाचार आईडी: 2123433
अंतरराष्ट्रीय समूह:फिलीस्तीन पर कब्जे के दिन(आपदा के दिन) की सालगिरह के अवसर पर आज 15 मई को जेद्दा में फिलीस्तीनी समर्थन में फिलीस्तीनी दूतावास के सामने ऐक रैली का आयोजन किया जारहा है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) , समाचार नेटवर्क "अल आलम,के हवाले से,यह रैली सऊदी युवा संगठनों के प्रयास से आयोजित की जारही है और इस देश में रह रहे सभी फिलिस्तीनियों से इन संगठनों ने जेद्दा में फिलिस्तीनी वाणिज्य दूतावास के सामने रैली में भाग लेने की अपील की है.
Facebook सामाजिक पृष्ठ पर सऊदी युवाओं ने इस रैली के आयोजन का का मक़्सद,तीसरे फिलिस्तीनी इन्तिफादा और फिलिस्तीनियों के अधिकारों का समर्थन करने,सब फिलिस्तीनी शरणार्थियों और आप्रवासियों की वापसी के अधिकार,राफा बाडर के स्थायी रूप से खोलने पर बल देना बताया है.
सऊदी युवाओं के संगठनों ने इसराइल के लिए मिस्र के गैस निर्यात बंद करने, सभी अपमानजनक समझौतों को रद्द करने , यहूदी शासन के साथ सभी वाणिज्यिक और राजनीतिक संबंधों को तोड़ देने और इजरायल जेलों में फिलिस्तीनी बंदियों के रिलीज कराना, जेद्दा में इस सभा के आयोजन के अन्य उद्देश्यों में बताया.
791152
captcha