अंतरराष्ट्रीय समूह: टेक्सास राज्य अमेरिका के राज्यपाल के एक संदेश के बाद, अमेरिकन- इस्लामिक रिलेशन्स परिषद,ने मुसलमानों में बारिश के लिए प्रार्थना की अपील की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) साइट जानकारी «trouvetamosquee» के हवाले से,टेक्सास के गवर्नर ने एक संदेश में विभिन्न धर्मों के अनुयायियों से अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में खराब मौसम की स्थिति की ओर इशारा करते हुऐ उन से आग्रह किया कि इन प्राकृतिक आपदाओं को दूर करने के लिऐ वे प्रार्थना करें.
इस्लामी -अमेरिकी रिलेशन्स परिषद ने भी टेक्सास राज्यपाल के संदेश को देखते हुऐ इस राज्य की मस्जिदों को संदेश भज कर, बारिश के लिए इस्तिस्क़ा प्रार्थना स्थापित करने और मौसम की स्थिति बेहतर करने के लिए दुआ की अपील की.
कुछ इस्लामी साइटों और फ्रांस की धार्मिक संस्थाओं,ने भी टेक्सास के गवर्नर के संदेश की चर्चा करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस देश के प्रधानमंत्री भी फ्रांस में ख़ुष्क मौसम दूर करने के लिए, विभिन्न धर्मों के अनुयायियों को प्रार्थना व दुआ करने के लिए आमंत्रित करेंगे.
799059