IQNA

नेबलुस में हज़रत यूसुफ(अ0स0)के हरम पर यहूदियों का हमला

10:38 - May 31, 2011
समाचार आईडी: 2131384
अंतरराष्ट्रीय समूह: आज 30 मई को शहर में रहने वाले एक हजार से अधिक यहूदियों ने फिलिस्तीन के नेबलुस शहर में हज़रत यूसुफ(अ0स0)के हरम पर हमला कर दिया
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट"मआ, के अनुसार उद्धृत किया कि इजरायली सेना के समर्थन से और धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर शहर में रहने वाले एक हजार से अधिक यहूदियों ने आज फिलिस्तीन के नेबलुस शहर में हज़रत यूसुफ(अ0स0)के हरम पर हमला कर दिया
इस बारे में सूत्रों ने घोषणा की है: कि यहूदियों के क़ब्जे वाले इलाक़ों में रातोंरात एक सैन्य आपरेशन के दौरान दक्षिण नेबलुस में" हवारा जांच की चौकी को फिलीस्तीनी लोगों के लिए बंद कर दिया और हज़रत यूसुफ(अ0स0) के हरम पर यहूदियों के हमले के लिए रास्ता साफ कर दिया
इस सूचित स्रोत के अनुसार इजरायली सैन्यों के साथ 50 वाहन थे और उन्होंने हजरत यूसुफ(अ0स0) के हरम पर धावा बोल दिया और सुबह 5 बजे तक इस पवित्र स्थान को कब्ज़े में लिए रहे
इसके अलावा, शहर में रहने वाले यहूदियों की एक बड़ी संख्या ने हजरत यूसुफ(अ0स0)के हरम से बाहर निकास के लिए मना कर दिया अंत में इस विषय पर इजरायल के सैन्य बलों के बीच संघर्ष हुआ
801031
captcha