ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«leprogres» के हवाले से बताया कि शहर (शैमपनोल)के पुलिस कार्यालय के अधिकारियों में से एक ने कहा: कि इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले मुझे शक था कि इस शहर की मस्जिद पर हमला करने वाले नस्लवादी विचार के हैं या यह एक आतंकवादी कार्रवाई है लेकिन सभी कम उम्र के बंदियों को देखने के बाद हमें अंदाज़ा हो गया कि इस तरह की अज्ञान कार्रवाई युवा लोगों की ओर से है जो लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं
उन्होंने कहा: कि इन युवाओं ने दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए स्वस्तिक चिह्न, या"नाजियों"का चिह्न उन लोगों ने अपने गले से लटका लिया था और अकसर उन लोगों के आस पास वाले इस निशान की अवधारणा को नही समझ सके इसी कारण इन लोगों ने दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इन चिह्नों को मस्जिदों की दीवारों पर लगा दिया ताकि अधिक लोग उन्हें देखें
उल्लेख के लायक़ है, गिरफ्तार किये गये लोग 16 मई को"Shampanyvl" की मस्जिद पर हमला करने के आरोपी हैं इन लोगों ने रात भर मस्जिद पर हमला किया और दीवारों और दरवाज़ों पर यह स्वस्तिक चिह्न बना दिया था
804650