ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«atlasinfo» के हवाले से बताया कि 9 जून को कुद्स के राज्यपाल ने एक बयान जारी करके कुद्स शरीफ के इस्लामी आसार और स्थानों का विनाश करने पर निंदा की है और"मामुनुल्लाह कब्रिस्तान पर यहूदी संग्रहालय बनाने के निर्णय को इस इस्लामी शहर में यहूदी साज़ी के लिए एक कदम जाना है
अपने बयान में उन्होंने कहा:कि यहूदी शासन के अधिकारियों ने चार महीने पहले धीरे-धीरे जनता को इस फैसले की ख़बर दी है और"मामुनुल्लाह के ऐतिहासिक कब्रिस्तान को नष्ट करने का फैसला किया है और उसकी जगह यहूदी संग्रहालय बनाना चाहते हैं यह कब्रिस्तान शुरू में 205 हेक्टेयर मूल था लेकिन यहूदी नेताओं के आदेश से अब केवल 15 हेक्टेयर मुसलमानों के क़ब्ज़े में है
अल हुसैनी ने कहा:कि इजरायल सरकार की यह कार्यवाई मुसलमानों की इबादतगाह और धार्मिक स्थानों को नष्ट करने और इस सर ज़मीन से इस्लामी पहचान को मिटाने और पवित्र कुद्स शहर को यहूदियों के रहने के उद्देश्य से की है
उन्होंने कहा कि फिलीस्तीनी अधिकारियों ने भी कुद्स शरीफ को यहूदी साज़ी से रोकने और यहूदी शासन पर दबाव डालने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और यूरोप संघ से बातचीत की कोशिश करने की घोषणा की है
स्थानीय मीडिया के अनुसार, यहूदी शासन ने पिछले सप्ताह मामुनुल्लाह के इसलामी कब्रिस्तान पर यहूदियो के संग्रहालय बनाने की योजना को पास कर दिया है
805950