IQNA

एहसान ओग़लू ने यूरोप के केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की

8:42 - June 18, 2011
समाचार आईडी: 2139516
अंतर्राष्ट्रीय समूह:16 जून को ओआईसी के महासचिव"अकमलुददीन एहसान ओग़लू" ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में यूरोप के केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष"हर्मन वॉन रोम्पी" के साथ मुलाकात की
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«biladi» के अनुसार बताया कि एहसान ओग़लू और रोम्पी ने इस बैठक में धर्मों के बीच बातचीत के मुद्दे और विभिन्न संस्कृतियों पर चर्चा की
इसके अलावा इस बैठक में दोनों तरफ से दुनिया के विभिन्न देशों में धर्मों के अनुयायियों के बीच संवाद की आवश्यकता पर बल दिया और अरबी देशों में लोगों के क़याम के विभिन्न पहलुओं के बारे में बातचीत और दक्षिण भूमध्य के देशों की दिशा में यूरोपीय संघ की आर्थिक और सांस्कृतिक नीतियों की समीक्षा की गई
यूरोप के केन्द्रीय परिषद के अध्यक्ष ने इस बैठक में अरबी देशों में लोगों के क़यामों को इन देशों की सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति में सुधार करने और विशेष रूप से यूरोपीय देशों के रूप में दुनिया के साथ विस्तार संबंधों के लिए प्रारंभ बिंदु को एक महत्वपूर्ण क़दम माना है
इसके अलावा दोनों पक्षों ने मध्य पूर्व की स्थिति और शांति प्रगति से संबंधित मुद्दों और ओआईसी के साथ यूरोप संघ के संबंधों के बारे में बातचीतकी
809919
captcha