ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)साइट जानकारी«aliaconvex»के हवाले से,यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी इंडोनेशिया के पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा इस्लामी पर्यटन,होटल उद्योगऔर हज उम्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी.
इस प्रदर्शनी में मध्य पूर्व और मध्य एशिया के देशों सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जोर्डन, फिलिस्तीन, तुर्की, ग्रीस, मिस्र, बहरीन, कुवैत, लेबनान, कतर, ईरान, यमन, ओमान, मोरक्को और इसी तरह मध्य और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के प्रतिनिधि जैसे उजबेकिस्तान, भारत, चीन, थाइलैंड, मलेशिया और सिंगापुर सहित भाग लेंगे.
प्रदर्शनी के मौके पर, सम्मेलन भी इसी शीर्षक के साथ आयोजित किया जाएगा जिसमें हज उम्रा और इस्लामी पर्यटन से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी .
छटी अंतरराष्ट्रीय हज उम्रा और इस्लामी पर्यटन प्रदर्शनी 4 से 6 फरवरी 2011को इंडोनेशिया में आयोजित होचुकी है.
811131