IQNA

फ्रांस में विशेष रूप से ईसाईयों के लिऐ इस्लामी सिद्धांतों का प्रशिक्षण चरण आयोजित किया जाऐगाः

5:04 - June 29, 2011
समाचार आईडी: 2146192
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कैथोलिक ईसाइयों के लिऐ इस्लामी सिद्धांतों का प्रशिक्षण चरण 5-10 जुलाई तक, शहर "Orsay»फ्रांस में आयोजित किया जाऐगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)साइट जानकारी«relations-catholiques musulmans-»के हवाले से ,यह प्रशिक्षण पाठक्रम एसोसिएशन "इस्लाम के साथ संबंधों के लिए राष्ट्रीय सेवा» (एसआरआई) के प्रयास से और इस मंच के मुस्लिम और ईसाई सदस्यों के विशेषज्ञों की उपस्थित में आयोजित किया जाएगा.
इस्लामी ग्रंथों और इतिहास के आधार पर इस्लाम का आना, इस्लाम के नजरिए से आदमी,आज के ज़माने में इस्लाम,और यूरोपी सांस्कृतिक संदर्भ में फ्रांसीसी मुसलमानों की भूमिका,ऐसे मुद्दे हैं जो इस कोर्स में चर्चा का विषय रहेंगे.
इसी तरह इस पाठक्रम में मौजूद विशेषज्ञ, इस्लाम के बारे में ईसाई धर्म के दृश्य से ईसाई धर्म के सिद्धांतों पर भरोसा करते हुऐ,तथा ईसाई और इस्लाम धर्म के बीच बातचीत के रास्ते में मौजूद बाधाओं और कठिनाइयों पर प्रतिभागियों को रिपोर्टें प्रदान करेंगे.
816681

captcha