IQNA

यूरोपी संघ ने हिरासत में लिए गऐ बहरीनियों के साथ पारदर्शिता पर जोर दियाः

5:51 - July 02, 2011
समाचार आईडी: 2147218
अंतर्राष्ट्रीय समूह: "कैथरीन एश्टन" यूरोपी संघ के विदेश नीति के अधिकारी ने,बहरीनी सरकार से आग्रह किया है कि अल खलीफा शासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों और बंदियों के दंडित करने में अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानकों के प्रतिबद्ध रहे.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)लेबनान प्रकाशित अखबार 'Alinteqad " के हवाले से,कैथरीन एश्टन ने इस बारे में कहाः बहरीनी सरकार पर ज़रूरी है कि देश के जन आंदोलन में बहरीनी बंदियों के दंडित करने में पारदर्शी सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों,का अनुपालन करे.
यूरोप संघ के विदेश नीति प्रमुख ने इसी तरह बहरीन सरकार से अनुरोध किया,सामान्य गिरफ्तारी शर्तों और इसी तरह बंदियों की देखभाल में उचित चिकित्सा सेवा देने का अनुपालन करे.
उन्होंने बंदियों के परिवारों के साथ मिलने की जरूरत पर भी बल दिया और बहरीन के अधिकारियों से कहा कि वे उन बंदियों के परिवारों को मिलने के लिए अनुमति दें.
बहरीन इस्लामी राष्ट्रीय सहमति संगठन ने इस से पहले बहरीनी बंदियों की स्थिति के बारे में सूचना दी थी कि "बहरीनी बंदियों को उनके प्राकृतिक अधिकारों जैसे परिवारों के साथ संपर्क,रक्षा वकीलों की उपस्थिति में पूछताछ, परिवार और वकीलों को बंदियों के स्थानों के बारे में बताना व इसी तरह अन्य मानव और वैध अधिकारों को छीन लिया है.
इस संगठन ने यह भी कहा: हाल में बहरीन में 18 वर्ष के कम आयु के बच्चों की एक बड़ी संख्या को गिरफ्तार किया गया है और अल खलीफा शासन उन्हें मजबूर करता है कि जो अपराध नहीं किऐ हैं उनको क़बूल करें.
818037
captcha