IQNA

कोसोवो के मुसलमानों ने मस्जिदों और नई इबादतगाहों के केन्द्रों के निर्माण की मांग की है

7:04 - July 03, 2011
समाचार आईडी: 2147784
अंतर्राष्ट्रीय समूह:1जुलाई को कोसोवो के मुसलमानों ने प्रदर्शन करके इस देश की राजधानी'प्रिस्टीना"में नई मस्जिदों और इस्लामी केन्द्रों के निर्माण की मांग की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«trouvetamosquee» के हवाले से बताया कि'प्रिस्टीना"शहर के मुसलमानों ने शुक्रवार की नमाज़ के बाद दूसरी बार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करके इस देश की सरकार से आग्रह किया है कि मुसलमानों की एक बड़ी संख्या के लिए इस देश में एक नई इबादतगाह का निर्माण करे
हालांकि इस समय कोसोवो की राजधानी में 22 मस्जिदें हैं, लेकिन यह संख्या नमाज़ पढने वालों के लिए काफी नहीं है इस देश के मुसलमान पांच साल पहले से देश के अधिकारियों से शुक्रवार की नमाज के लिए एक नई मस्जिद के निर्माण करने की मांग कर रहे हैं
पिछले हफ्ते के विरोध प्रदर्शन में कि जो तीन सौ से अधिक नमाज़ियों के साथ आयोजित किया गया था जिसमें सुरक्षा बलों ने कई मुसलमानों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस सप्ताह का विरोध प्रदर्शन संघर्ष के बिना समाप्त हो गया
अधिकतर कोसोवो की मस्जिदें उसमानी साम्राज्य के समय की हैं और उसके बाद से शायद ही नई इबादतगाहों के केन्द्रों का निर्माण किया है इस देश की अधिकतर जनसंख्या आलबानयाई मुसलमान हैं
818278
captcha