"शाबू चोब "ईरान के 28वें कुरान अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पवित्र कुरान पाठ में सेनेगल के प्रतिनिधि,ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के साथ इस्लामी देशों के शिखर सम्मेलन हॉल में एक इंटरव्यू में घोषणा करते हुऐ यह कहाःकुरान प्रतियोगिता का आयोजन दुनिया में इस्लामी प्रसार के लिऐ ईरानी जज़बात के साथ सीध संबंध और इस्लामी राष्ट्र की ऐकता के लिऐ उचित रास्ता पैदा करता है क्यों कि यह प्रतियोगिताऐं बेहतरीन अवसर है लोगों के परिचय का कि कुरान को अपने जीवन में सबसे ऊपर रखें और वहि की आयतों में भी ऐकता की ज़रूरत व निफ़ाक़ से दूरी पर अधिक बल दिया गया है.
उन्होंने कहा: मैं ईरान में आने के बाद से बहुत से शिया लोगों से परिचित हुआ कि शिया बहुमत है और बिना इसके कि ऐतेक़ादात में छोटे से मतभेद हैं हम लोगों से मिले व बहुत दोस्ताना रहा,और एक दूसरे के साथ बात करते थे मुझे यकीन है कि टूर्नामेंट में सेनेगल के प्रतिनिधि के रूप में जब मैं अपने देश को कुछ दिनों बाद वापस जाऊंगा तो हर ऐक से बेहतर धर्मों के बीच संवाद के बारे में लोगों को समझा सकता हूँ, क्योंकि मैं ने इन कुछ दिनों में कि ईरान रहा वास्तविक तौर संवाद और एकता की अवधारणा को समझ लिया है.
यह सेनेगल क़ारी जो कि दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और ईरान के टूर्नामेंट में पहली बार उपस्थित हुआ,अपने इंटरव्यू के अंत में इस टूर्नामेंट के आयोजकों की सराहना करते हुऐ ईरानी क़ुरान प्रतियोगिता को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के लिऐ ईरान की इस्लामी संस्कृति के परिचय के लिऐ अपने देशों में बेहतरीन अवसर बताया.
यह उल्लेखनीय है,इस्लामी गणराज्य ईरान के 28वां अंतरराष्ट्रीय कुरान टूर्नामेंट, आजसोमवार, 4 जुलाई, को अंतिम चरण के आयोजन के बाद समापन समारोह और शीर्ष लोगों के परिचय व सम्मान के साथ अपना काम समाप्त करदेगा.
819591