राजनीतिक और सामाजिक समूह: 36वें इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक जो जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित की गयी उसमें उज़्बेक प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया, और बैंक के अधिकारियों के साथ 5/655 मिलियन डालर के निवेश के साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) मध्य एशियाई क्षेत्र शाखा,वेब्साइट (islamsng) के हवाले से,इस देश के विदेश मंत्रालय के मीडिया कार्यालय ने 30 जून को रिपोर्ट दी कि 36वें इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक में उजबेकिस्तान मंडल ने" अहमद मोहम्मद अली "इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष से मुलाक़ात की और द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर चर्चा की गई.
इस बैठक के अंत में दोनो पक्षों ने 2011 से 2013 के दौरान सहयोग कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किऐ कि उसके अनुसार इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक 11 प्रोजक्टों के लिऐ 5/655 मिलियन डालर का निवेश करेगा.
उल्लेखनी है कि उजबेकिस्तान ने 2003 में 55वें सदस्य के रूप में इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक का सदस्य बना था और अब तक 464 मिलियन डालर क़ीमत पर 15 प्रोजक्टों में उजबेकिस्तान, इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के साथ इस देश में काम कर रहा है.
819264