IQNA

गैबॉन गणतंत्र; इस्लामी राष्ट्रीय अर्थशास्त्र सम्मेलन का मेज़बान होग़ा

6:10 - July 06, 2011
समाचार आईडी: 2149695
अंतर्राष्ट्रीय समूह: इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के प्रयासों से5 से 7जुलाई तक गैबॉन गणतंत्र की राजधानी"लिब्रेविल"में इस्लामी राष्ट्रीय अर्थशास्त्र सम्मेलन आयोजित किया जाएग़ा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने «gaboneco» वेबसाइट के हवाले से बताया कि यह सम्मेलन गैबॉन गणतंत्र के अर्थव्यवस्था और वाणिज्य मंत्रालय और इस्लामिक विकास बैंक के सहयोग से आयोजित किया जाएगा.
इस तीन दिन की बैठक का मक़्सद गैबॉन में इस्लामी बैंकों की स्थापना के लिए क्षमता के बारे में जाच, इस युग में इस्लामी शरीयत इस्लामी अर्थव्यवस्था के अनुसार वित्तीय साधनों, और गैबॉन में आर्थिक विकास के लिए मुसलमानों व गैर मुसलमानों के निवेशकों की समस्याओं के बारे में जांच करना है.
इसके अलावा बैठक के इस मौके पर इस्लामी विकास बैंक के प्रतिनिधियों के साथ गोलमेज और आर्थिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में सदस्य देशों के इस्लामी वित्तीय भूमिका की चर्चा आयोजित किया जाएगा
820355
captcha