"उसामा अब्दुल अज़ीम अल हुसैन"28वें कुरान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ईरान में सऊदी अरब के क़ारी ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में इस व्यक्त के साथ कहाःइस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की अधिक संख्या रोचक है और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा क़िराअत व हिफ़्ज़े कुरान में इस तरह अभिजात वर्ग के लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं.
"उसामा अब्दुल अज़ीम अल हुसैन"ने आगे कहा: अंतर्राष्ट्रीय क़ुरआन प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि महान हज कांग्रेस के समान,मुसलमानों की एकता और शक्ति को दिखाने के लिए नूरानी संगत है किक़ुरानी कार्यक्रताओं कोऐक जगह जमा कर दिया है तथा उन के बीच बातचीत के लिए रास्ता विक्सित करती है.
इस सउदी क़ारी ने कहा:कुरान करीम ऐक पवित्र पुस्तक है अनन्त रहेगी और कुरान प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा कलामे वहि के प्रसारण व हिफ़्ज़ करने में प्रभावी होगी.
उसामा अब्दुल अज़ीम अल हुसैन अपने कुरानी गौरव के बारे में बतायाः बहरीनी कुरान टूर्नामेंट में दो बार पहली जगह बनाई और सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी एक बार पहले व्यक्ति के रूप में चयनित और परिचित हुआ.
अब्दुल अज़ीम हुसैन ने इस बात की ओर इशारा किया:साइड के कार्यक्रम प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता को कम कर देता है जिसके कारण क़ारी या हाफ़िज़ प्रतियोगिता में कम ध्यान दे पाता है इस लिऐ आगामी वर्षों में प्रतियोगिता के अधिकारियों को इस बात पर विचार करना चाहिए और इस तरह योजना बनाऐं कि प्रतिभागी थकान महसूस न करे.
इस सउदी क़ारी ने अंत में उम्मीद व्यक्त की कि ईरान कुरान प्रतिस्पर्धा प्रत्येक वर्ष बढ़ती रहे और प्रतिभागी लोग अधिक शक्ति और प्रेरणा के साथ प्रतिस्पर्धा में मौजूद रहें.
821892