IQNA

स्विट्जरलैंड में "सारे धर्म, विश्व शांति की सेवा में" शिक्षण कोर्स का आयोजनः

10:08 - July 20, 2011
समाचार आईडी: 2156843
अंतर्राष्ट्रीय समूह: शिक्षण कोर्स "सारे धर्म, विश्व शांति की सेवा में" "जिनेवा" स्विट्जरलैंड के उपनगरों में 23 मुस्लिम, ईसाई और यहूदी विद्वानों की उपस्थित में आयोजित किया जारहा है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «APIC»के हवाले से,इस शिक्षण कोर्स जो कि 4 जुलाई से शुरू हुआ और 29 जूलाई तक चलेगा,के दौरान प्रतिभागी लोग विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण और निर्णायक माध्यम के रूप में धर्मों की भूमिका के बारे में चर्चा करेंगे.
पाठ्यक्रम के आयोजकों की कोशिश है कि दुनिया भर में शांति और सद्भाव स्थापना में धर्मों की भूमिका छात्रों के लिए समझाऐं और उनको धर्मों के बीच संवाद के प्रतिनिधियों के रूप में अपनी भूमिका अदा करने का प्रशिक्षण दें.
मोहम्मद अजहरी इस्लामी विज्ञान और धर्मों के बीच बातचीत का छात्र,जो ऑस्ट्रेलिया देश से इस अवधि में भाग लेने आया है ने कहा: ज्ञान व परिचय, बातचीत और शांति, ऐक दूसरे के साथ साथ हैं और यदि आज हम कुछ मामलों में धर्मों के बीच संघर्ष को देख रहे हैं, तो यह इन विवादों के त्तवों की अज्ञानता और जिहालत के कारण है
यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम स्विट्जरलैंड की धर्मों के बीच वार्ता संघ के प्रयासों से और "फ़ाउंडेशन असालत व संसाधनों,इस्लामिक सोसाइटी"तआरुफ़"और स्विस चर्चों से संबंधित ईसाई संस्थान की भागीदारी के साथ आयोजित होरहा है.
827618

captcha