ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट"अल आलम"के हवाले से बताया कि सऊदी अरब की सेना के समर्थन के साथ बहरीन के नागरिकों के घरों पर किए गए आले खलीफा सरकार के सुरक्षा बलों के कल के हमलों में ध्वनि बम और आंसू गैस का उपयोग किया गया जिसमें बहरीन की राजनीतिक सक्रिय कार्यकर्ता महिला"ज़ैनब हसन आले जुमा,शहीद हो गयीं
कल इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में बहरीन के नागरिकों का विरोध प्रदर्शन जुमे की नमाज़ के बाद तक जारी रहा और"अल दीर"अल सिनाबस"और सितरा क्षेत्रों के निवासियों ने पिछली रात विरोध प्रदर्शन करके बहरीन के अधिकारियों की जोरदार निंदा की है.
दूसरी ओर, बहरीन के जमीअतुल वेफाक़ के महासचिव 'शेख अली सलमान ने भी यह कहा कि लोगों ने प्रणाली में सुधार की मांग की है
826567