IQNA

मुसलमानों को चाहिऐ कि कुरान की शिक्षाओं का लाभ उठाते हुऐ अपने एकीकरण को मज़बूत करें:

6:03 - July 23, 2011
समाचार आईडी: 2157924
इंटरनेशनल ग्रुप: मलेशिया के उप प्रधानमंत्री ने 21 जुलाई,को कुआलालंपुर में पवित्र कुरान के तीसरे वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुस्लिम उम्मा की एकता व एकीकरण को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से मुसलमानों के लिए इस आस्मानी किताब की शिक्षाओं से फायदा उठाने की जरूरत पर बल दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट«Bernama» के हवाले से , «मुह्युद्दीन यासिन" मलेशिया के उप प्रधानमंत्री,ने इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह जो कि मलेशिया अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के मौके पर आयोजित हुआ,में बल दिया: मुसलमानों को चाहिए कि कुरान करीम की आयतों को याद करके और उसकी की शिक्षाओं का लाभ लेकर अपने बीच एकता व एकीकरण को इस आस्मानी किताब के नेतृत्व में मज़बूत करें.
उन्हों ने आगे कहा कि इस्लाम पूर्व के अरब जनजातियों में एक दूसरे के साथ संघर्ष और शत्रुता थी लेकिन इस्लाम स्वीकृति करने और पैगंबर (PBUH) के आदेशों का उपयोग करके फिर से एक दूसरे के साथ एकजुट होगऐ.
उन्हों ने अंत में मलेशियाई सरकार द्वारा कुरान की शिक्षा, न केवल हिफ़्ज़ पर बल्कि व्याख्या,क़िराअत और क़ुरआनी विज्ञान के क्षेत्रों में भी ध्यान देने की ख़बर दी.
तीसरा पवित्र कुरान के वार्षिक सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय क़िराअते क़ुरआन जूरी की उपस्थित के साथ 21 July को कुआलालंपुर, मलेशियाई राजधानी में, शुरू हुआ और आज तक जारी है.
829398
captcha