IQNA

दुबई पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कु़रान टूर्नामेंट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत आज होरही हैः

9:43 - August 01, 2011
समाचार आईडी: 2162996
अंतरराष्ट्रीय समूह:दुबई पुरस्कार पंद्रहवीं अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान टूर्नामेंट के मौक़े पर जो धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्रियाकलाप आयोजित किया जाएगा वह आज 1अगस्त से,शुरू हो रहा है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)संयुक्त अरब अमीरात में प्रकाशित समाचार पत्र "अल-बयान"के अनुसार,यह सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक व्याख्यान मुस्लिम विश्व की शिक्षाविदों और प्रचारकों की उपस्थित में आयोजित किया जाऐगा और टूर्नामेंट के अंत (20 रमजान)तक जारी रहेगा.
टूर्नामेंट के मौके पर,इसी तरह अमीरात में विभिन्न देशों के रहने वाले मुसलमानों के लिऐ दुनिया की विभिन्न भाषाओं में धार्मिक व्याख्यान,और बैठकों की एक श्रृंखला जारी रहेगी.
इसके अलावा,दुबई पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान टूर्नामेंट के आयोजक अधिकारियों,द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान और कुरान के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं में से एक को "वर्ष के व्यक्तित्व के रूप में"चुना जाता है जैसा कि पिछले साल "अब्दुल रहमान सवार अज़्ज़हब" सूडान के पूर्व राष्ट्रपति को चुना गया था.
दरअसल,दुबई पुरस्कार पंद्रहवां अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान टूर्नामेंट,रमज़ान की दस तारीख़ से, मुस्लिम विश्व और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की कुरान हिफ़्ज़ क्षेत्र में भागीदारी के साथ संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होरहा है और इस प्रतियोगिता के विजेताओं को रमजान की 20 को सम्मानित किया जाएगा.
834318

captcha