IQNA

क़ुम में सऊदी शिया हाफ़िज़ों और क़ारियों की उपस्थिति के साथ कुरानी समारोह का आयोजन किया गया

10:27 - August 01, 2011
समाचार आईडी: 2163086
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 30 जुलाई को पवित्र शहर क़ुम में हज़रत मासूमा(स0अ0) के कुरानी केंद्र में उपस्थिति के साथ सऊदी अरब के प्रांत"क़तीफ"के रहने वाले शिया हाफ़िज़ों और क़ारियों के एक समूह ने इस केन्द्र के कुरानी समारोह में भाग लिया
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने बताया कि सऊदी अरब के प्रांत क़तीफ की कुरानी संस्थाओं के प्रतिनिधित्व और सऊदी अरब के शिया क़ुरानी कार्यकर्ता"मेहदी अल सलील"की अध्यक्षता में पवित्र शहर क़ुम की यात्रा की
इस कुरानी संगठन की यात्रा का उद्देश्य ईरान की कुरानी संस्थाओं और क़ुम शहर में हज़रत मासूमा(स0अ0)की कुरानी संस्था को देखना है और कुरानी गतिविधियों और उलूम के क्षेत्र में अनुभवों का आदान प्रदान करना है
यह क़ारी और हाफिज़ ईरान के इस्लामी गणतंत्र में कुरानी सक्रिय संस्थानों के साथ जोड़ने के लिए इन संस्थाओं के अनुभवों द्वारा उपयोग करना चाहते हैं
कल पवित्र शहर क़ुम में हज़रत मासूमा(स0अ0)की कुरानी सेंटर ने इस संबंध में इन शिया हाफिज़ों और क़ारियों की मेजबानी की और इस कुरानी समारोह क़ुरानी सक्रियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया
इस कुरानी समारोह में प्रांत क़तीफ के प्रसिद्ध कारी"मोहम्मद अल बूसईद, ने कुरान करीम की आयतों की तिलावत की और इसके बाद इंटरनेशनल कुरान के हाफिज और कारी अहमद दब्बाग़ ने कुरानी आयतों को तजवीद के साथ पेश किया और उनकी सुंदर आवाज के साथ कुरानी समारोह शुरू हुआ.
इस कुरानी समारोह के अंत में पवित्र शहर क़ुम में सऊदी अरब प्रांत के रहने वाले शियों की कुरानी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ इसलामी तवाशीह"अल ग़दीर"के समूह ने अपना कार्यक्रम पेश किया
834526
captcha