अंतर्राष्ट्रीय समूह:इंडोनेशिया की राजधानी शहर"जकार्ता"का इस्लामी केंद्र, रमज़ान के दौरान हर दिन,एक हजार भोजन पैकेट तैय्यार करके,शहर के रोज़ादार अनाथों और यात्रियों की मेज़बानी कर रहा है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «beritajakarta»के हवाले से,«पैमूम अब्दुल करीम»जकार्ता इस्लामी केंद्र सार्वजनिक संबंध विभाग के अध्यक्ष ने कहाःयह केंद्र इस वर्ष रोज़ाना 1000 पैकेट भोजन के तैय्यार करके वितरित कर रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना हो गया है.
उन्होंने कहा कि इन पैकेजों की लागत स्थानीय बजट और वित्तीय सहायता के माध्यम से प्रदान की गई है.
इसके अलावा,जकार्ता इस्लामी केंद्र प्रशासन इस वर्ष में रमज़ान के लिए 35 प्रोग्राम बनाऐ हैं कि उनमें से कुछ यह हैं समूही इफ्तार समारोह, नमाज़े जमाअत, भाषणों,क़िराअते कुरान, इस्लामी सलाहकार सेवाऐं,लाइव रेडियो के माध्यम से इस्लामी बात चीत और पुस्तक मेले का आयोजन.
Abdulkarim ने यह भी कहा: रमजानुल मुबारक में सबसे दिलचस्प कार्यक्रम,नुज़ूले कुरान उत्सव और कुरान 333 बार ख़त्मे क़ुरान है जो जकार्ता के राज्यपाल की उपस्थित के साथ आयोजित होगा.
836244