ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)अफ़्रीक़ी शाखा,जंजीबार के राष्ट्रपति ने रमज़ान के अवसर पर अपने बधाई संदेश में कहाः कि सरकार ने एजेंसियों और संगठनों के माध्यम से माहे मुबारक रमज़ान में आवश्यक चीज़ों की बिक्री और व्यापार के लिए उपयुक्त परिस्थितियों को प्रदान किया है.
उन्होंने इसी तरह इस महीने में अच्छाई और दान के महत्व पर बल दिया और कहा:रोज़ा इंसान की हिदायत में एक सक्रिय भूमिका रखता है और मनोबल बढ़ाने, अच्छी नैतिकता, धैर्य, शांति और प्यार को लोगों में मज़बूत करता है.
अली शीन,ने आयत یَا أَیُّهَا الَّذِينَ آمَنُواْ كُتِبَ عَلَیْكُمُ الصِّیَامُ كَمَا كُتِبَ عَلَى الَّذِينَ مِن قَبْلِكُمْ لَعَلَّكُمْ تَتَّقُونَ ﴿۱۸۳﴾" (ऐ वह लोगो जो ईमान लेआऐ हो तुम्हारे ऊपर रोज़ा निर्धारित किया है जैसा कि तुम से पहले वालोंपर भी निर्धारित था,ता कि तुम मुत्तक़ी हो जाओ"की ओर इशारा करते हुऐ कहा: ये वह बातें हैं कि हम अपनी शक्ति व ईमान से खोज करें ता कि सत्य और रोज़े की हक़ीक़त को प्राप्त कर लें और इन कामों की नींव ईमान व नेकी करना है और अगर हम भगवान के आदेशों के अनुसार अमल करें तथा दान तथा एहसान करने वालों में होजाऐं तो हम , परहेज़गारों में से शुमार होंगे.
836706