ईरानी कुरान समाचार ऐजेंसी(IQNA)वेबसाइट"अल आलम"के अनुसार, बहरीन नागरिकों ने 6अगस्त की रात,को देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर आकर अल खलीफा शासन के अपराधों की निंदा की,और अपनी वैध मांगों तथा शांति और न्याय की प्राप्ति पर जोर दिया.
बहरीनी लोग रमज़ान के दौरान भी उसी तरह सड़कों पर आकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इस विरोध के समय की घोषणा इफ्तार बाद की गई है.
इस रिपोर्ट के अनुसार बहरीनी लोगों के दमन में उस वक़्त तेज़ी आगई है कि अमरीकी अधिकारियों ने 10 साला रक्षा अनुबंध पर बहरीन के साथ, "जो कि इस देश में प्रदर्शन कारियों के दमन में सहयोगी है"नऐ सिरे से हस्ताश्क्षर किऐ हैं.
दोनो देश अमेरिका और बहरीन के बीच 28 अक्टूबर 1991 ई. (फ़ारसी खाड़ी युद्ध के 7 महीने बाद)को ऐक 10 साला रक्षा समझौते पर हस्ताश्क्षर किऐ थे,और अक्टूबर 2001 में 10 साल की अवधि के लिए इस समझौते पर दोबारा हस्ताक्षर किए,और अब फिर यह अनुबंध बढ़ा दिया गया है.
यह रक्षा अनुबंध अमेरिका को सामरिक ठिकानों के उपयोग के लिए जो कि बहरीन में बहुत स्ट्राटेजिक हैं इसी तरह सैन्य उपकरण प्रदान करने की अनुमति देता है.
838509