IQNA

दुबई अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान पुरस्कार टूर्नामेंट का पंद्रहवां चरण शुरू हो गयाः

9:14 - August 09, 2011
समाचार आईडी: 2167558
इंटरनेशनल ग्रुप: दुबई अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान पुरस्कार टूर्नामेंट का पंद्रहवां तरण,परसों 7अगस्त,को दुबई में शुरू हो गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) अखबार «ख़लीज टाइम्स» के अनुसार, यह टूर्नामेंट पूरे हिफ़्ज़े कुरान में आयोजित किया जाएगा.
अहमद ज़ाहिद"इस टूर्नामेंट के मीडिया इकाई निदेशक ने कहा: इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिऐ आमंत्रण पत्र 160 देशों को भेजे जा चुके हैं और 90 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेने के लिए अपनी सहमति करदी तथा दुबई आगऐ हैं.
उन्होंने कहा कि यह संख्या पिछली अवधि में प्रतिभागियों की संख्या से 12 लोग अधिक हैं.
ज़ाहिद के मुताबिक, हाफ़िज़ लोग पहले एक प्रारंभिक परीक्षण में भाग लें ता कि अपनी क्षमता साबित करें और फिर मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
दुबई अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान पुरस्कार प्रतियोगिता बारह दिनों तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र का प्रतिभागी आयरलैंड का एक आठ वर्षीय हाफिज़े कुरान है.
839270

captcha