IQNA

गाम्बिया में विशेष रूप से अनाथ बच्चों के लिऐ शिक्षा कोर्स का आयोजनः

9:22 - August 11, 2011
समाचार आईडी: 2168834
इंटरनेशनल समूहःइस्लामिक फाउंडेशन "उम्मुल क़ुरा" इस्लामी प्रशिक्षण का एक महीने का पाठक्रम गाम्बिया देश में 149 से अधिक अनाथ बच्चों के लिए आयोजित करेंगे.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अखबार «observer»के हवाले से, इस्लामी प्रशिक्षण का यह पांचवां दौर है जो कि चैरिटेबल सोसायटी "शेख ईद बिन मोहम्मद अल सानी"कतर में स्थित द्वारा समर्थन से आयोजित किया जा रहा है.
यह एसोसिएशन इस्लामिक स्टडीज के पाठ्यक्रमों को दुनिया भर के18 देशों और 32 इस्लामी संगठनों में आयोजित करती है और 7 हजार अनाथ बच्चे दुनिया भर में इस प्रशिक्षण के दौर से गुजर रहे हैं.
इन पाठ्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य,अनाथ बच्चों और उनकी शिक्षा को एक साथ लाना है ता कि भविष्य में उत्तरदायी और आत्मनिर्भर नागरिक में बदल जाऐं.
"फ़ालू सू" सामाजिक कल्याण मंत्रालय के उप महानिदेशक,ने इस मामले में कहा: गाम्बिया सरकार सामाजिक कल्याण मंत्रालय के माध्यम से शिक्षा व प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और बच्चों की सुरक्षा की महत्वता की विशेष रूप से अनाथ और अन्य कमजोर बच्चों के लिऐ, क़ाएल है.
उन्होंने प्रशासकों और अध्यापकों से यह भी मांग की है कि अनाथों पर मेहरबान और दिलसोज़ रहें और उनको अपने बच्चों के रूप में देखें ता कि वह बचपन का दौर उन के लिऐ लज़्ज़त बख़्श और मूल्यवान बन जाऐ. 840509

captcha