IQNA

इंडोनेशियाई इस्लामी वस्त्र उद्योग का थाईलैंड के बाजार में ऐक्सपोर्टः

6:43 - August 13, 2011
समाचार आईडी: 2169407
अंतर्राष्ट्रीय समूह:इंडोनेशियाई छोटे और मध्यम उद्योगों के महानिदेशक ने देश के इस्लामी वस्त्र उद्योग के थाइलैंड बाजार में विस्तार के बारे में कहा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «fibre2fashion»के हवाले से, «सईदा यूईस" ने इस ख़बर की घोषणा के साथ कहा: थाईलैंड, वस्त्र मेले में जो अगले साल मई में बैंकॉक में आयोजित किया जाएगा,इंडोनेशियाई इस्लामी वस्त्र उद्योग के लिऐ 26 बूथ प्रदान करेगा जो कि थाईलैंड और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों(आसयान)के बाजारों में देश के उद्योग को विस्तार करने का बेहतरीन अवसर है.
उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2020 तक, इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय इस्लामी कपड़ों का एक केंद्र बन जाएगा.
"मोहम्मद सुलैमान" इंडोनेशियाई उद्योग मंत्री ने जोर दिया कि इस तरह के संचार का उपयोग करके दोनों देश इस्लामी वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने और विकसित करने में मदद कर सकते हैं .
थाईलैंड में इस्लाम, बौद्ध धर्म के बाद दूसरा प्रमुख धर्म है पाँच मिल्यून मुसलमान दक्षिणी थाईलैंड और बैंकाक में रह रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया, मध्य पूर्व, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की और ब्रुनेई इन्डोनेशियाई इस्लामी वस्त्र उद्योग के निर्यात का मुख्य स्थल हैं लेकिन कुछ ग़ैर इस्लामी देश कि उन में मुसलमानों की महत्वपूर्ण आबादी रह रही है,भविष्य में इंडोनेशियाई इस्लामी वस्त्र उद्योग के लिए एक आकर्षक बाजार बन सकते हैं.
841011

captcha