IQNA

अंतर्राष्ट्रीय हिफ़्ज़े कुरान की प्रतियोगिता में पाकिस्तानी बच्चे ने पहला स्थान प्राप्त किया

16:29 - August 15, 2011
समाचार आईडी: 2171338
अंतर्राष्ट्रीय समूह: मक्का मुकर्रमा में एक सात वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे ने अंतर्राष्ट्रीय हिफ़्ज़े कुरान की प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«paktribune»के अनुसार उद्धृत किया कि इस टूर्नामेंट में कि जिसमें दुनिया के 35 देशों के लोगों ने भाग लिया था सैकङों प्रतिभागियों में से फ़ज़ल अज़ीम सफल रहे और टूर्नामेंट में पहला स्थान प्राप्त किया
इस टूर्नामेंट में कि जो हर साल मक्का में रमजान मुबारक के महीने में आयोजित किया जाता है स्वर में प्रतिभागियों की क्षमता, क़िरअत, और कैसे पवित्र कुरान की आयतों का बयान हो सस्वर पाठ का मूल्यांकन किया गया
इस चैम्पियनशिप के अध्यक्ष क़ारी"मोहम्मद यूसुफ ने कहा: कि यह पहली बार है कि एक पाकिस्तानी बच्चा इस टूर्नामेंट का विजेता बना है क्योंकि हर साल दुनिया भर से सैकड़ों प्रतिभागी इस समारोह में भाग लेते हैं पाकिस्तानी बच्चों के विपरीत कि उनकी मूल भाषा अरबी है
उन्होंने कहा पिछले वर्ष तीन पाकिस्तानी छात्रों ने इस टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया था लेकिन प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर सके थे मिस्र, सीरिया और तुर्की देशों के प्रतियोगियों में से फ़ज़ल सफल हुआ कि उसने कुरान के शब्दों का सही उच्चारण किया
842353
captcha