ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने वेबसाइट«KSIMiltonKeynes»के हवाले से बताया कि यह प्रतियोगिता "मिल्टन केन्स" के बारह इमामों के मानने वाले शियों के मुस्लिम केन्द्र के प्रयास से रमजान मुबारक के महीने में पवित्र कुरान को याद करने के ज़रिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस केन्द्र के स्थान में आयोजित की जाएगी
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे क़ुरान करीम के30वें पारे के हिफ़्ज़ में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे और रेफरियों की समिति की तरफ से मिल्टन केन्स के इस्लामी केंद्र के विद्वानों में से"सय्यद मोहम्मद नकवी" की अध्यश्क्षता में न्याय किया जाएगा.
"मिल्टन केन्स" के बारह इमामों के मानने वाले शियों का मुस्लिम केन्द्र कि जो ब्रिटेन के शियों के पहले इस्लामी केन्द्रों में से है रमज़ान मुबारक के महीने के अवसर पर किरअते क़ुरान,विभिन्न दुआओं का पढना, जमात के साथ नमाज़ क़ायम करना और इफ्तार के समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को हर दिन इस केंद्र में आयोजित किया जाता है
843443