IQNA

नाइजीरिया में इस्लामी बीमे की संगोष्ठी आयोजित की गई

8:52 - August 17, 2011
समाचार आईडी: 2172303
अंतर्राष्ट्रीय समूह: इस्लामी बीमे के लाभ और व्यापक अध्ययन के उद्देश्य से कल 15 अगस्त को इस्लामी बीमे की संगोष्ठी नाइजीरिया के शहर"Kano" में आयोजित की गई
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने वेबसाइट«All Africa»के अनुसार बताया कि एक दिवसीय यह संगोष्ठी नाइजीरियाई कंपनी"अफ्रीकी एलायंस बीमा" के प्रयास से आयोजित की गई
कंपनी के महानिदेशक "अलफून्से ओकपूर"ने इस संगोष्ठी में कहा कि कई मुस्लिम देशों में एक लंबे समय से इस्लामिक बीमा जारी है और हमने इस्लामिक बीमा प्रणाली के बारे में निर्णय लेने से पहले मलेशिया और सऊदी अरब के देशों में विशेषज्ञों को भेजा ताकि इस्लामिक बीमा की सही जांच और उसकी विशेषताओं को समझ लें
उन्होंने कहा कि इस्लामी बीमा प्रणाली इस तरह है कि समाज के सभी वर्गों के लिए कम आय और उच्च आय दोनों के लिए ठीक है और इस्लामी बीमा प्रणाली के उपयोग के साथ अफ्रीकी संघ की बीमा कंपनी नाइजीरिया में पहली आर्थिक संस्था है जो इस्लामी बीमा सेवाएं पेश करेगी
मलेशिया की इस्लामी अर्थव्यवस्था की इंटरनेशनल स्टडीज के"मूसा अब्दुल्लाही"कि जिन्होने इस संगोष्ठी में भाषण दिया था"उत्पत्ति, विकास और इस्लामी बीमा का अभ्यास"के विषय पर एक लेख प्रस्तुत करके उसको इस्लामी शरीयत के कानूनों के पालन के साथ ख़त्म किया
844544
captcha