IQNA

अल्जीरिया में अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान की प्रतियोगिता का आग़ाज़

11:07 - August 21, 2011
समाचार आईडी: 2174437
इंटरनेशनल ग्रुप: अल्जीरिया में हिफ़्ज़ और क़िरअते कुरान करीम की आठवीं अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कल 21 अगस्त को 47 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ इस देश के पश्चिम में स्थित"Tlemcen शहर में शुरू होगी
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«lexpressiondz»के अनुसार बताया कि अल्जीरिया के धार्मिक मामलों और Awqaf मंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की कि अल्जीरिया में हिफ़्ज़ और क़िरअते कुरान करीम की आठवीं अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 47 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ "Tlemcen शहर में आयोजित की जाएगी
इस बयान में आया है: कि प्रत्येक देश से केवल एक भागीदार इस टूर्नामेंट में भाग लेने का अधिकार रखता है और प्रतिभागियों की उम्र 25 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए इस कानून के लागू होने से जवानों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का मौका मिला है ताकि अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें
इसके अलावा अल्जीरिया के धार्मिक मामलों और Awqaf मंत्रालय ने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, कुरान की क़िरअत और राष्ट्रीय क़िरअत की प्रतियोगिताऐं खासकर 15 साल से कम के युवा भी क़ुरान मजीद को याद करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा
अल्जीरिया में पवित्र कुरान की आठवीं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरे मे पहले विजेता को10 हजार डॉलर का नकद पुरस्कार, द्वितीय को 8 हजार डॉलर और तृतीय को पांच हजार डॉलर से सम्मानित किया जाएगा
846538
captcha