अंतर्राष्ट्रीय समूह: इस्लामी सहयोग संगठन ने ऐक कथन में, कद्दाफी शासन के विरोधियों की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुऐ, संक्रमणकालीन राष्ट्रीय असेंबली के लिऐ अपने समर्थन की घोषणा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «ओसीआई»के हवाले से, «अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो", इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने लीबिया में हाल के घटनाक्रम पर संतोष करते हुऐ, गद्दाफी शासन के विरोधियों की सफलता और उनके त्रिपोली तक पहुचने पर इस देश के लोगों को बधाई दी.
उन्होंने इस बयान के साथ कि लीबिया के लोग इस बिंदु तक पहुंचने के लिए, बड़ी क़ुर्बानियां दी हैं कहाः कि लीबिया के लोगों ने इस महान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिऐ बहुत मेहनत की है,शहीदों के लिए रहमत और घायलों के लिए ठीक होने की आशा ब्यक्त की.
ऐहसान ओग़लो ने गद्दाफी समर्थक सैनिकों से भी आग्रह किया कि जल्द से जल्द अपने हथियार डाल दें और लीबिया के लोगों की चाहत, परिवर्तन को गले लगाऐं.
उन्होंने अंत में इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों से कहा कि गद्दाफी शासन के विरोधियों का समर्थन करें. 848144