राजनीतिक और सामाजिक समूह: भारत के"जम्मू और कश्मीर,के इस्लामी संघ के निदेशक ने अपने भाषण के दौरान कहा कि इमाम अली(अ0स0) के शासन का निज़ाम आज भी इंसानों के लिए एक नमूना है और जीवन के लिए एक उदाहरण है और नियमों का पालन और जीवन के विभिन्न मामलों में मानवीय की सफलता उनके आदेशों के अनुसार है
ईरानी कुरान समाचार एजेंस(IQNA) शाखा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया के अनुसार बताया कि भारत के"जम्मू और कश्मीर, के इस्लामी संघ के निदेशक हुज्जतुल इसलाम"अब्बास अंसारी ने एक बैठक के दौरान अपने भाषण में कहा कि 21 अगस्त रविवार को स्थानीय समय के अनुसार10 बजे से ज़ोहर की अज़ान तक इस संघ की तरफ से हज़रत अली(अ0स0)की शहादत के अवसर पर समारोह भारत के कश्मीर में स्थित(मीर कुंड पुत्तन) क्षेत्र के हुसैनिया अबुल फ़ज़ल में आयोजित किया गया जिसमें इस इमाम(अ0स0)की जीवन शैली के गुण और सीरत और नैतिकता के फ़ज़ाएल के बारे में भाषण दिया गया
उन्होंने बात जारी रखते हुए कहा: कि इमाम अली इब्ने अबी तालिब(अ0स0) का व्यक्तित्व असल में कुरान की अमली तफसीर और पैगंबर(स0अ0) की हदीस ही है
हुज्जतुल इसलाम अंसारी ने कहा: कि सबसे अच्छे शासन की नीतियों और प्रथाओं को इमाम अली ने दुनिया के लिए प्रस्तुत किया है ताकि आज भी उनके शासन की नीति दुनिया के इंसानों के लिए जीवन का मॉडल है
उन्होंने अंत में शबे क़द्र के गुणों की ओर इशारा करते हुए कहा: कि इस पवित्र रात को खुदा से माफी मांगना बड़ा महत्वपूर्ण है इसके अलावा मुसलमानों को इन रातों में इस्लामी उम्मत की समस्याओं के हल के लिए दुआ मांगना चाहिए और रमजान मुबारक के आखिरी शुक्रवार में रोज़े क़ुदस के प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति के साथ फ़िलिस्तीन के मज़लूमों का समर्थन करें
848096