IQNA

फ्रांस में इस वर्ष फ़ित्रे की रक़म की घोषणा करदी गईः

7:02 - August 25, 2011
समाचार आईडी: 2176514
अंतर्राष्ट्रीय समूह:ग्रेट मस्जिद पेरिस के धार्मिक आयोग ने इस साल फ़ित्रे की रक़म प्रति व्यक्ति 5 € नियुक्त की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट «mosquee-de-पेरिस»के हवाले से,ग्रेट मस्जिद पेरिस, फ्रांस की राजधानी ने ऐक बयान में कहाःईद अल फितर के क़रीब होने के कारण, मस्जिद की धार्मिक समिति,ने इस वर्ष रमजानुल मुबारक महीने में फ़ित्रे की रक़म प्रति व्यक्ति, 5 € तय की है.
इस बयान के दूसरे हिस्से में आया है:मुस्लिम नागरिक पूरे फ्रांस में अपनी ज़काते फ़ित्रा ईद अल फितर से पहले ग्रेट मस्जिद पेरिस को देसकते हैं ता कि गरीब मुसलमानों के बीच विभाजित किया जा सके और अगर रोज़हदार मुसलमान इस राशि का भुगतान नहीं कर सकता है तो फित्रे की रक़म कर्ज के उन्वान से देदे और बाद में फित्रे की नियत से भुगतान करदे.
ग्रेट मस्जिद पेरिस ने इस बयान के अंत में जोर दिया है कि जमा कीगई रक़म जरूरतमंद लोगों, अनाथ और बेसरपरस्त परिवारों तथा नेक कामों में ख़र्च की जाऐगी.
849104

captcha