ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट "arabic"के हवाले से, «महमूद जब्रईल" लीबिया की संक्रमणकालीन परिषद के कार्यकारी कार्यालय के प्रमुख्य ने 23 अगस्त को 'बिन्ग़ाज़ी' में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहाः लीबिया की तत्काल सहायता और पुनर्निर्माण के लिए ढाई मिल्यार्ड डालर इकट्ठा करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जारही है.
महमूद जब्रईल ने त्रिपोली के पतन की ओर इशारा करते हुऐ, कहाः त्रिपोली का पतन गद्दाफ़ी शासन का पतन है और लीबिया तानाशाह के सभी प्रतीकों का सफाया है.
जब्रईल ने लीबिया क्रांति को अन्य भागों में विक्सित करने की अपील की और कहा: लीबिया क्रांति देश के पश्चिमी क्षेत्रों में फैल रहा है.
लीबिया संक्रमणकालीन परिषद के कार्यकारी कार्यालय के अध्यक्ष ने दोहराया: गद्दाफी विरोधियों का राजनीतिक कार्यालय त्रिपोली में शांति लौटने के बाद इस शहर में हस्तांतरित किया जाएगा.
अंत में, उन्होंने कहा: "मुहम्मद", मुअम्मर गद्दाफी का बड़ा बेटा,लीबिया क्रांतिकारी सेना के त्रिपोली में दाख़िल होने के समय आत्मसमर्पण करने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन बाद में उनका मन बदल गया और यहां तक कि अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका रखता था अपने घर से भाग निकला.
849096